डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
जिले भर में अब तक 5,35000 लोगों का किया जा चुका वैक्सीनेशन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान 3.0 के दौरान पिछले दिनों शुक्रवार को लगभग 25000 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर राजकुमार डोंगरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार को लगभग 25 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। गौरतलब है कि टीकाकरण महाअभियान 3.0 का प्रारंभ प्रातः 9ः00 बजे से किया गया था, जो देर शाम तक चली। महाअभियान के दौरान युवा वर्ग के साथ-साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को टीकाकरण कराने के लिए अच्छी उत्साह देखने को मिली है। डॉक्टर डोंगरे ने बताया कि आज दिनांक तक जिले में कुल 5 लाख 35 हजार लोगों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है।



