डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नल जल योजना से पानी की सप्लाई बंद, तितराही गांव में गहराया जल संकट

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले के ग्रामीण अंचलों में जल संकट गहराने लगा है,नल जल योजना से पानी की सप्लाई गांवों में निरंतर व नियमित ना होने से सरकारी हैंडपंप पर लोगों की भीड़ लगती है, जबकि अधिकतर हैंडपंप भी इन दिनों भीषण गर्मी में बिगड़े हुए हैं। ताजा मामला जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर के पोषक ग्राम तितराही में सामने आया है, जहां इन दिनों नल-जल योजना से पानी की सप्लाई बंद होने से गांव में जलसंकट गहराया हुआ है। कोविड-19 महामारी के बीच ग्रामीण पानी के लिए यहां वहां भटकते नजर आ रहे हैं, बावजूद पानी की व्यवस्था को लेकर पंचायत के जिम्मेदारों सहित विभागीय अमला द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा है। मामले के बाद पंचायत प्रतिनिधि भी कोरोना महामारी के दौरान पानी की सप्लाई व सार्वजनिक हैंडपंपों की सुधार कार्य करवाने की कोई पहल नहीं कर रहा है।

मोहल्ले में लगे एकमात्र सर्वजनिक नल में लगती है लोगों की भीड़।

जानकारी में बताया गया कि कोंहका नल जल योजना से पानी की सप्लाई तितराही गांव में की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी की वजह से घरों तक पानी की सप्लाई महिनों से बंद है, जिसके कोविड महामारी के बीच लोग घरों से निकलकर पानी के लिए यहां वहां भटकते हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया कि तितराही गांव में लगे अधिकतर सरकारी हैंडपंप खराब है, बावजूद गांव में संचालित नल जल योजना से भी पानी की सप्लाई करने में मनमानी की जा रही है, आरोप है कि गांवों में आए दिन नल जल योजना से पानी की सप्लाई बंद रहती है, जिससे इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को काफी परेशानी हो रही है, गांव में लगे अधिकतर सरकारी हैंडपंप इन दिनों खराब पड़े हुए हैं, जिसे सुधार कार्य करने विभाग अमला द्वारा कोई ठोस पहल नहीं कर रहा, जिससे गांव में जल संकट गहराया हुआ है,गांव में लगे कुछ हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंपों को सुधार कार्य करवाने तथा गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हो रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page