दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर झलोन के युवक ने मांगी परिवार सहित इच्छा मृत्यु

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता तेदुखेडा। दमोह जिले की तेंदूखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले झलोन गांव के रहने वाले मंगल रैकवार ने दबंगों की प्रताड़ना से हताश होकर जिला कलेक्टर दमोह को पत्र लिखकर राष्ट्रपति से पूरे परिवार सहित इच्छा मृत्यु मांगी है। पत्र में मंगल रैकवार ने बताया है।तेंदूखेड़ा ब्लॉक के झलोन गाँव का जन्म से निवासी हूं। एवं ग्राम के खसरा नंबर 326 पर लगभग 12 वर्ष से शासन की भूमि पर कच्चा मकान बनाकर रहते हुए मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता था लेकिन विगत दिनों दमोह जिले के निर्माणाधीन पेट्रोल पंप मालिक ग्राम के सरपंच के द्वारा दबंगता के चलते मेरा घर तोड़ दिया गया जिस से हताश होकर मेरी पत्नी ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था गनीमत रही मेरी पत्नी बच गई लेकिन कच्चा मकान तोड़ने की वजह से आज मेरा परिवार बे घर हो गया है। मेरे माता पिता के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है और ना ही मकान बनाने के लिए जमीन है इस स्थिति के कारण अब में जीना नहीं चाहता हूं और कलेक्टर के माध्यम से पत्र लिखकर राष्ट्रपति महोदय से मुझे परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए



