डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शनिवार को संविधान दिवस पर प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशों, निर्देशों के पालन में तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी के मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा द्वारा व्यवहार न्यायालय शहपुरा परिसर के अधिवक्ता कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर सामूहिक वाचन, संगोष्ठी एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीता शरण यादव व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा सहित अधिवक्तागणों ने की मौजूदगी में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना के विषय में विस्तृत से जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्र के विकास में सभी का योगदान निहित होता है, इसलिए प्रत्येक को राष्ट्र विकास के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रमोद पटेल सहायक अतिरिक्त लोक अभियोजन अधिकारी शहपुरा, दयाराम साहू अध्यक्ष अधिवक्ता संघ शहपुरा, इन्द्रेश झारिया अधिवक्ता, श्री एनएल गुप्ता अधिवक्ता व अन्य अधिवक्तागण सहित समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण व पैरालीगल वालेंटियर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page