पहाड़ी खेडा मेे बरेला पुलिस की दबिस 6 जुआड़ी पुलिस गिरफ्त में

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। बरेला थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पहाड़ी खेडा में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों के हारजीत पर रुपये की बाजी लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है,सूचना पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर 6 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा गया,नाम पूछने पर अपना नाम ऋषि सोनी,बृजेश लोधी,अतुल लोधी,अभिषेक पटेल तीनों निवासी गाडरखेड़ा, सरवन लाल लोधी,गौरी शंकर यादव बताये , जुआडियों के फड़ से 10 हजार 100 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये सभी जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडने मे सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र मार्को, आरक्षक दिलीप यादव, संजय सिंह, सतवन मरावी, महेन्द्र मरावी, तनवीर अहमद की सराहनीय भूमिका रही।



