खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा के लिए, पप्पू राठौर ने छठवीं बार किया रक्त दान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया के महावीर टोला निवासी प्रताप सिंह राठौर उर्फ पप्पू राठौर ने जिला अस्पताल पहुंचकर छठवीं बार रक्तदान करते हुए मरीज की जान बचाने में सहायक बनें हैं। गौरतलब है कि पिछले शनिवार से भर्ती एक मरीज के लिए बी पॉजिटिव रक्त की अति आवश्यकता थी, रक्त ना मिल पाने के कारण गर्भवती महिला पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी लगने के बाद महावीर टोला निवासी सहज स्वभाव के पप्पू सिंह राठौर ने जिला अस्पताल पहुंचकर जच्चा बच्चा के लिए रक्तदान किया है। बताया गया कि श्री राठौर अब तक जरूरतमंदों को कुल छः बार रक्तदान कर चुके हैं और आगे भी रक्तदान करने की इच्छा जताई है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला के लिए ब्लड डोनेट के दौरान पुरानी डिंडोरी निवासी समाजसेवी हरिहर पाराशर सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page