25 लीटर कच्ची महुआ की अवैध शराब सहित आरोपी को गौरीहार पुलिस ने पकड़ा

लवकुशनगर। देहात भ्रमण के दौरान थाना पुलिस गौरिहार ने मुखबिर से प्राप्त सूचना मिलने पे कार्यवाही करते हुए ग्राम निघुआपुखरी के एक व्यक्ति को अवैध शराब विक्रय करते हुए 25 लीटर अवैध शराब सहित पकड़ने में सफलता हासिल की।
आरोपी राजकुमार पिता सुल्तान अहिरवार उम्र 45 साल निवासी निघुआपुखरी के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ की शराब कीमती करीब ₹ 2500 की जप्त की गई।
जब से जशवंत सिंह को गौरीहार थानां प्रभारी बनाया गया तभी आरोपी उनके क्षेत्र में नही रह पा रहे है । रात दिन मेहनत करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन्ही के निर्देशन में मुखबिर से सूचना प्राप्त होते उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उक्त आरोपी को अवैध शराब सहित दबोच लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना गौरिहार में अपराध क्रमांक 114/2021 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया है।उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी गौरिहार उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के निर्देशन में उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, एएसआई सुरेश विश्वकर्मा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक हरिराम वर्मा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक हरिशरण यादव, आरक्षक जयराम अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



