पन्ना दर्पणमध्य प्रदेश

विश्व रक्तदान दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान

समाजसेवी अंकित पाठक ने किया सीएमएचओं सहित रक्तदाताओं का सम्मान
ब्‍यूरो पन्ना।
विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य मे समाजसेवी अंकित पाठक के संयोजन में आयोजित किये गये कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक मे पहुंचकर ११ उत्साही युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिलें के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एल.के.तिवारी, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ.आर.एस.त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आज जिन ११ लोगो ने रक्तदान किया है। उनमें श्रीमति आस्था दीपक तिवारी, रंजीत परमार, रिंकू  सोनी, संदीप गुप्ता, घनश्याम लोधी, चन्द्रभूषण गौतम, रामसिंह, मानवेन्द्र परमार, मोहित जडिय़ा, सतेन्द्र अवस्थी, स्वतंत्र अवस्थी शामिल है। ततपश्चात सीएमएचओ डॉ.एल.के.तिवारी, सिविल सर्जन डॉ.आर.एस.त्रिपाठी, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी का समाजसेवी अंकित पाठक ने शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया, वहीं अंशुल जैन, दीपक तिवारी, अंकित शर्मा, तरूण पाठक, देवेन्द्र पाठक, राहुल पाण्डेय, चन्द्रप्रभा तिवारी, अनीता चौबे, प्रिया द्विवेदी के द्वारा सभी रक्तदाताओं का बारी बारी से शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनानें में सौरभ पटेरिया, योगेन्द्र खरे, पिंकु गुप्ता, अभिनव यादव, पंकज पाठक, अशीष पाठक ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page