जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गोवंशों की मौतों को लेकर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

जबलपुर दर्पण। नगर कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में सेवा दल के प्रदेश सह प्रभारी झल्लेलाल जैन एवं कांग्रेसजनो के नेतृत्व में गौ माता चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर शहर(जिला)कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान गौ माता के संवर्धन और संरक्षण के लिए 1000 से ज्यादा गौशालाओं का निर्माण कराया था, एवं लाखों गौवंशों को संरक्षण दिया और दूसरी ओर शिवराज की भाजपा सरकार में गोवंशों की भूख से मौतें एवं हत्याएं हो रही हैं। पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा की मुख्यमंत्री के गृह नगर विदिशा में गायों की मौत हो रही है,वही उनके उनके शवों को कुत्ते नोच कर खा रहे हैं यह वही मुख्यमंत्री है जिनकी पार्टी ने गौ माता के नाम पर लोगों से वोट लिया बावजूद भाजपा सरकार में गौ माता के साथ बर्बरता देखने को मिल रही है। अन्य शहरों में भी गोवंश की स्थिति अच्छी नहीं है अलग-अलग जगह गौशालाओं में जहां गायों को पर्याप्त मात्रा में खाने पीने की व्यवस्था नहीं की गई है वही उनकी देखरेख में भी घोर लापरवाही बढ़ती जा रही है जिसके कारण गौ माता मौत की शिकार हो रही है लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पुतला दहन कार्यक्रम में झल्लेलाल जैन, मुकेश राठौर, जगतमनी चतुर्वेदी, डॉ राजेंद्र पिल्ले, दिनेश तमसेवार, प्रमोद पटेल, रामदास यादव, अनुभा शर्मा इंद्रा पाठक तिवारी, बलविंदर मांन, आरिफ बेग, मनोज सेठ, मनोज नामदेव, प्रशांत मिश्रा, पूनम सोनकर, रमेश बैन, दीपमाला सिलावट, देवकी कोरी, विश्वनाथ सोनी, आलोक भट्ट, सुशील जसेले, विवेक सोनी, राजेश सोनी,युवराज तिवारी, मालती, सुमन ,बीना सिंह पहारिया ,इंदु सोनकर, नीरज नामदेव, अंकिता चौरसिया, संतोष तानवेश, कीर्ति चौहान, काशीराम बग्गा, श्याम सोलंकी, संगीता सिंह, मालती राजपूत , वैभव गौतम, प्रतीक यादव, आदित्य सोनी, सुमित्रा गोटियां , मीना रजक, कविता पाठक, रीता चौरसिया, वर्षा बर्मन राजेन्द्र सिंह सलूजा, राजेन्द्र रजक”कल्लू” विक्रम सिंह ठाकुर ,अमित मिश्रा , अंकित रैकवार, अमित पंडित, अजय ग्रोवर , हरि तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page