अधिक खरीदी क्षमता वाला बंदरकोला मै अबतक किसानों की धान कम से कम खरीदी गई

जबलपुर दर्पण सिहोरा कुम्ही सतधारा। सिहोरा तहसील के बंदकोला धान खरीदी केंद्र मझगवाॅ, नुंजा, सैलवारा, फनवानी, इस तरह बंदरकोला खरीदी केंद्र में 4 समितियां धान खरीदी कार्य कर रही हैं। बंदरकोला खरीदी केंद्र में करीब 17हजार एमटी धान खरीदने की क्षमता है। इस केंद्र में अब तक 6567.485 एमटी धान खरीदी का कार्य किया जा चुका है। इन चार समितियों में से किसी एक ना एक समिति पर बारदाना की कमी हमेशा बनी रहती है। खाद्य विभाग के आला अधिकारियों द्वारा इन 4 समितियों में बारदाना पूरी तरह से नहीं पहुंजा पा रहे हैं। जिससे किसान अपनी धान बेचने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। सप्ताह में एक या दो ट्रक बारदाना खाद्य प्रशासन के द्वारा भेजा जाता है। उसी बारदाना को लेने के लिए आक्रोशित धान व्यापारी या बड़े किसान बारदाना भरे ट्रक को लूटने जैसी घटना को अंजाम देने मै उतावले हो जाते हैं। खरीदी केंद्र में किसी प्रकार की पुलिस व्यवस्था या प्रशासनिक व्यवस्था नहीं है। 23 दिसंबर 2021 को फूड इंस्पेक्टर पल्लवी जैन बंदरकोला खरीदी केंद्र में निरीक्षण करने पहुंची थी। तभी छोटे-बड़े किसानों ने खरीदी केंद्र की अव्यवस्थाओं पर मौखिक चर्चा कर जानकारी दिया। इसी बीच नुंजा समिति के प्रभारी अनिल उपाध्याय को फूड स्पेक्टर द्वारा हिदायत देते हुए बताया कि बारदानों पर किसी प्रकार की किसानों द्वारा छीना झपटी व लूटमार नहीं होना चाहिए। आप अपनी व्यवस्था अनुसार किसानों को बारदाना उपलब्ध कराया जाने की व्यवस्था करें ताकि केंद्र में शांति बनी रहे। फूड इंस्पेक्टर पल्लवी जैन ने किसानों को विश्वास दिलाते हुए बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। किसानों से अपील किया है की खरीदी केंद्र में किसी प्रकार से अव्यवस्था किसानों द्वारा नहीं होना चाहिए, खरीदी केंद्र में व्यवस्था बनाए रखें।



