मध्य प्रदेशरीवा दर्पण
पूर्व मंत्री व पूर्व भाजपा विधायक रमाकान्त तिवारी का निधन

लंबे समय से चल रहे थे बीमार
जबलपुर दर्पण रीवा ब्यूरो
क्षेत्र में शोक की लहर, त्योंथर से चार बार रह चुके हैं विधायक। शाम 7.30 बजे निज निवास में अंतिम सांस ली। उमा भारती सरकार में पशुपालन मंत्री रहे है। पशु महाविद्यालय रीवा में संचालित करने में बड़ा योगदान रहा है। रमाकांत लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे। प्रयागराज में इलाज से आराम नही मिला तो चिकित्सको ने घर ले जाने की सलाह दी और बीते दिन ही अस्पताल से घर आये थे।



