खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

घायल व्यक्तियों की जीवन रक्षा हेतु प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर.पद्धति के प्रयोग का दिया प्रशिक्षण:पुलिस अधीक्षक

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मुख्य आतिथ्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में विशेष पुलिस कार्यशाला शैल्बी हॉस्पिटल विजयनगर में आयोजित की गयी। दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों की जीवन रक्षा हेतु जिला के ऐसे थाना क्षेत्र जहां अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं उस क्षेत्र के थाना प्रभारी,विवेचक एवं 100 डायल में पदस्थ स्टाफ उपस्थित थे। श्री बहुगुणा द्वारा कार्यशाला के उद्येश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यातायात को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से चलाए जाने के लिए यातायात प्रबंधन प्रमुख है, मानव जीवन को बिना संकटापन्न बनाए हुए सुचारू रूप से यातायात को संचालित किया जाना तथा सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को कम करना वर्तमान समय की प्रमुख चुनौती है घायल को यदि गोल्डन आवर्स में उपचार के लिए अस्पताल पहुचा दिया जाय तो घायल की जान के खतरे को कम किया जा सकता है। गोल्डन आवर्स बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, सड़क दुर्घटना में घायल को सुरक्षित अस्पताल तक पहुचाना सबसे बडी मानव सेवा है क्योकि हम जिसकी जान बचाते हैं वह अंजान होता है। आज आप सभी को इस कार्यशाला के माध्यम से घायल को कैसे अस्पताल सुरक्षित पहुचाया जाये, घटना स्थल पर क्या प्राथमिक उपचार दिया जाये एवं सीपीआर के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है। कार्यशाल में शैल्वी हॉस्पिटल के डॉक्टर अखिल जैन,सुश्री शुभा सिंघई ,राहुल साहू (क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट) टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए घटनास्थल पर आवश्यक सावधानियां, प्राथमिक चिकित्सा एवं सी.पी.आर. पद्धति के प्रयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।उपरोक्त सेमिनार में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चौकीकर,पंकज परमार के अलावा यातायात थाने मे पदस्थ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page