खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बकाया विधुत बिल वाले उपभोक्ताओं की डिस्कनेक्शन अभियान के तहत कटी लाईन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता कुंडम। सिहोरा तहशील के बघराजी विद्युत वितरण केन्द्र में कार्यपालन अभियंता जबलपुर के निर्देशन में विशाल मेगा डिस्कनेक्शन प्रोग्राम रखा गया था। जिसमें कनिष्ठ अभियंता रंजन पाण्डेय, लाइनमेन शिव कुमार, महेन्द्र,नरेन्द्र,राजेश सोनवाने, उमेश कुशवाहा एवं समस्त विद्युत स्टाफ की सामूहिक टीम बनाकर बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई। उपभोक्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि यदि बिना विद्युत बिल जमा किये किसी की विद्युत लाइन जुड़ी पाई गई तो उसका प्रकरण बनाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। आज दिनाँक 24/09/2021 को कुल 292 उपभोक्ताओं में बकाया राशि 12 लाख की लाइन काटने की कार्यवाही की गई।



