डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आज शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर युवा राठौर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गादास राठौर जयंती को कोरोना गाइडलाइंस के नियमों के तहत मनाने का निर्णय लेने के बाद कार्यक्रम की स्वरूप को छोटा करते हुए गांव गांव में जयंती मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि पिछले वर्षों में भव्यता से कार्यक्रम के आयोजन कराए जाते रहे हैं, लेकिन इस साल कोरोना के खतरे को देखते हुए कार्यक्रम की स्वरूप को छोटा कर दिया गया है। प्रतिवर्षा अनुसार इस साल भी जिला मुख्यालय के समनापुर तिराहा स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण व पूजा-पाठ करने के बाद मौजूद अतिथियों द्वारा दुर्गादास राठौर की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा।जिला मुख्यालय में स्थित कार्यक्रम में सजातीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।इसी क्रम में जिले के विभिन्न राठौर समाज के गांवों में कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे, कार्यक्रम में छाया चित्र में माल्यार्पण, तिलक बंधन व दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम में दुर्गादास राठौर की जीवनी पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page