संकीर्तन धर्म जागरण एवं जन जागृति का श्रेष्ठ माध्यम है

जबलपुर दर्पण। चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव प्रभात फेरी के तीसरे दिन परिजात बिल्डिंग के पीछे सत्य प्रकाश सराफ राधे विला से भगवान राधा कृष्ण का पूजन अर्चन कर प्रभात फेरी निकाली गई जो सरस्वती कॉलोनी शिव नगर पंजाब बैंक कॉलोनी परिजात बिल्डिंग होते हुए महाआरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ प्रभात फेरी का नेतृत्व पंडित वासुदेव शास्त्री, सत्य प्रकाश सराफ ,देवेंद्र नेमा, विध्येश भापकर ,अतुल जैन के नेतृत्व में निकाली गई रास्ते में पार्षद श्रीमती प्रतिभा भापकर, सुमन सैनी,डीके नेमा, मिलन सोनी द्वारा फूलों की होली के साथ प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया शिवनगर रास्ते मे जैन मुनि आचार्य आर्जव सागरजी महाराज ने प्रभात फेरी निकल रही मैं संकीर्तन का महत्व बताया और भगवान राम की व्याख्या कर बताया लंका पर विजय प्राप्त की पर लंका पर कब्जा नहीं किया ऐसा लग रहा है कि आप लोग अयोध्या जा रहे हैं राम का मंदिर बनाने3 मार्च शुक्रवार को प्रमोद साहू छोटी देवन दीक्षितपुरा से पंडित सुधीर दुबे बबलू महाराज संदीप दुबे सत्येंद्र पांडे बल्ला सोनी राम नामदेव राकेश त्रिवेदी के नेतृत्व में निकाली जाएगी।



