डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
जिले भर में हुआ गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन

गणेश उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में दिखा काफी उत्साह।
डिण्डौरी।जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों के स्थापित गणेश जी की प्रतिमाओं का कल धूमधाम से समापन किया गया। गणेश उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह नजर आया। नौ दिनों तक चलनें वाली गणेश उत्सव में श्री गणेश जी का भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ किया गया।जिला मुख्यालय के पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित सिद्ध टेकरी में स्थापित गणेश प्रतिमा का विर्सजन के बाद भंडारा का आयोजन भी भक्तों द्वारा कराया गया।इसी तरह शहपुरा,शाहपुर,समनापुर,सरहरी,खरगहना,करंजिया, विक्रमपुर सहित अंचलों में गणेश उत्सव को लेकर काफी उत्साह नजर आया।



