जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महालक्ष्मी को लगा महाभोग

जबलपुर दर्पण। महाराष्ट्रीयन परिवारों में महागौरी महालक्ष्मी पूजन अर्चन के तीन दिवसीय महोत्सव में द्वितीय दिवस महाभोग अर्पित किए गए। महालक्ष्मी आराधना में अनुराधा नक्षत्र में स्थापना ज्येष्ठा नक्षत्र में षोडशोपचार पूजन अर्चन, 16-16 प्रकार की सब्जियां, पकवान मिठाई, पुडी कचौड़ी पूरन पोली, विभिन्न चटनियां लड्डू गुजिया, पपड़ी अनरसा सहित दूध दही से बने व्यंजनों का भोग लगाकर पंचामृत, पान का बीड़ा अर्पित किया, भगवती की 16 दीपों से आरती की।
शास्त्री नगर निवासी प्रवीण विप्रदास, प्राजक्ता विप्रदास ने एकता पनके वंदना रसिका प्रांजली अनीता अदिती सहित भक्तों ने पूजन अर्चन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page