खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रामीणों की इम्यूनिटी बढ़ाने आर्सेनिक एलबम 30 का आयुष विभाग ने किया वितरण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार समनापुर मुख्यालय अंतर्गत अमरपुर,भाखा के शासकीय आयुर्वेद औषधालय विभाग में पदस्थ आयुष विभाग के महिला प्रभारी अधिकारी शोभा दुबे के द्वारा लोगों व पुलिस जवानों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आर्सेनिक एलबम 30 का वितरण किया गया। बताया गया कि दवाई का वितरण स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के गांव में किया गया साथ ही कोरोना वायरस के प्रति ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। आयुष विभाग में पदस्थ प्रभारी अधिकारी शोभा दुबे के द्वारा बताया गया कि उपरोक्त दवाएं का वितरण इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं,जिससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलती हैं। लोगों को दवाइयां बांटते समय सभी को मास्क लगाने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में सभी गांवों में दवाईयों का वितरण निरंतर किया जाएगा,कल बुधवार को आयुष विभाग द्वारा दवा वितरण करने की शुरुआत भी कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page