अपनी ही कंपनी में डाका:2 लाख 10 हजार के मो जप्त कर आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। संदीप जैन ने लिखित शिकायत दी कि वह राईट टाउन स्थित मधुर कोरियर सर्विस मे मैनेजर है। जहागीराबाद भोपाल स्थित मधुर कोरियर सर्विस के कार्यालय मे माल डिस्ट्रीब्यूशन एवं बुकिंग का कार्य होता है। इंदौर से जेई लेन मोबाईल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड एसेसरीज इंदौर के द्वारा रीवा स्थित मुन्नालाल मिल्स स्टोर प्राईवेट लिमिटेड के नाम से 10 बाक्स मे 100 मोबाईल की बुकिंग दिनॉक 29-11-21 को की गयी थी। माल ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्थाओं के अनुरूप क्रमशः इंदौर से जबलपुर मे अनलोड होकर जबलपुर से फिर रीवा निर्धारित प्वाईट पर पहुंचाया जाना था। दिनॉक 1-12-21 को जबलपुर स्थित मधुर कोरियर कार्यालय में पार्सल का एक बाक्स जिसमे 10 मोबाईल थे,कम होना पाया गया। सुबह 8 से 10 बजे के बीच की उक्त घटना है,उस समय पूरे एरिया की लाईट गोल थी जिस कारण उक्त घटना सीसीटीव्ही फुटेज मे नहीं रिकार्ड हो पायी है। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना लार्डगंज में अपराध पंजीकृत कर टीम गठित कर लगायी गयी। संदेही दीपक मरावी कुण्डम जो मधुर कोरियर में काम करता है को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो मोबाईल का 1 डिब्ब्बा जिसमे 10 मोबाईल थे चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये 10 मोबाईल 2 लाख 10 हजार रूपये के जप्त करते हुये आरोपी दीपक मरावी को विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




