खास खबरजबलपुर दर्पणतीज-त्यौहार-व्रतप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणलाइफस्‍टाइलवायलर न्युज

251 महिलाओं ने मिलकर की हुई सुहागले पूजा।


तिवारी फाउंडेशन के द्वारा किया गया आयोजन।
जबलपुर। धर्म लोगों को जोड़ने का काम करता है और एक साथ मिलकर जब लोग किसी एक ही काम को करते हैं तो उनमें आपसी तालमेल और सामान्जस्य भी बैठता है। जब ईश्वर की आराधना एक साथ मिल बैठकर की जाती है। इससे बनने वाला माहौल आध्यात्मिक और पवित्र होता है।
ऐसी पवित्रता ही, जब समाज में फैलती है तो इससे दुष्ट मनोवृत्ति का नाश होता है और सकारात्मक भक्ति में और जनकल्याणकारी विचार मन में आते हैं। तिवारी फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तिवारी फाउंडेशन के द्वारा 29 जनवरी 2021 को गिरिराज किशोर कपूर वार्ड में सुहागले पूजा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की 251 महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी महिलाओं को सुहागलों की पूजा परंपरागत रीति से कराई गई। साथ ही उन्हें पूजन सामग्री प्रसाद और साड़ियों का वितरण भी किया गया। श्रद्धा भाव से सभी महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया और आराधना की। इसके बाद सभी महिलाओं को माता के प्रसाद के साथ विदा किया गया।
गौर करने लायक बात यह है कि तिवारी फाउंडेशन के दौरान लॉकडाउन के समय से ही क्षेत्रीय निवासियों के बीच, राशन का वितरण भोजन का वितरण और अन्य प्रकार का सहयोग किया जा रहा है। तिवारी फाउंडेशन के सदस्य शीलू तिवारी और रज्जन तिवारी ने बताया कि महिलाओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए इस भव्य आयोजन को भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों के बीच सद्भावना और अध्यात्म दर्शन का प्रचार प्रसार है। तिवारी फाउंडेशन के द्वारा निरंतर जन कल्याण किए जाते रहे हैं। आगे भी तिवारी फाउंडेशन नए नए कार्यक्रम करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page