धर्मसभा में पधारे महामंडलेश्वर राधे जी सरकार

जबलपुर दर्पण। गुरुवार को अल्पप्रवास पर पधारे राजराजेश्वरी पीठाधीश्वर अंतरराष्ट्रीय महामंडलेश्वर पूज्य संत राधे जी सरकार ने जबलपुर शहर के सदर शिवाजी पार्क में आयोजित धर्मसभा में मुख्य वक्ता के रुप में सहभाग किया । सांसद राकेश सिंह ने महाराज को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । साथ ही सभी भक्तों ने भी भारी संख्या में पहुंचकर महाराज जी का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया । तभी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर राधे जी सरकार ने समस्त देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी ।
उन्होंने कहा की जो हिंदू बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश का पूजन करते हैं वही हिंदू आज भौतिक परिवेश की चपेट में बुद्धिहीन होता जा रहा है , ये बड़े दुःख की बात है कि लोग धर्म को तो मानते हैं लेकिन धर्म की नहीं मानते । मनुष्य निज जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति को ही सर्वस्व समझ रहा है,फिर चाहे उसे अपनी स्वार्थ सिद्ध हेतु सामने वाले का अहित ही क्यों ना करना पड़े? धर्मसभा में विशेष रूप से श्रीमजगद्गुरु राघव देवाचार्य महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी, अखिलेश्वरानंद महाराज, महामंडलेश्वर हरियानंद महाराज, श्रीमहंत मुकुंद दास महाराज , माननीय सांसद राकेश सिंह , जन अभियान परिषद् प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर जामदार , प्रोफ़ेसर विमलेश पांडे, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा एवं अनेक संत महंत,एवं अन्य पदाधिकारी अतिथियों की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ ।



