कांग्रेस ने प्रदर्शन स्थल पर चूल्हे से बनाई चाय को भाजपा कार्यकर्ताओं को पिलाने पहुंचीं महिला कार्यकर्ता

– पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेसी।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यों में वृद्धि को लेकर आम लोग हलकान हैं, बढ़ती महंगाई से भी लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर देश में लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्यों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।इसी क्रम में पिछले दिनों कांग्रेस के महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा जिला मुख्यालय के गांधी चौक में प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा प्रदर्शन स्थल पर चूल्हे में चाय बनाकर लोगों को पिलाई गई, प्रदर्शन स्थल में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम भी मौजूद रहे। बताया गया कि प्रदर्शन स्थल में नारेबाजी करने के बाद महिला कांग्रेसी हाथों में तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने के लिए जा रहीं थीं, तभी रास्ते में भाजपा कार्यालय के सामने बैठे कुछ भाजपाइयों को महिला कांग्रेसियों ने प्रदर्शन स्थल पर बनी चाय को पिलाने के लिए पहुंच गई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, देश मे बढ़ती हुई महंगाई का जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार को कोसने लगी सरकार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग भी महिला कांग्रेसियों द्वारा किया जाने लगा, तब कुछ भाजपाइयों के बीच में कुछ कहासुनी होना सामने आई है। अब पूरे मामले को लेकर दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एसपी को शिकायत पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
– विपक्षी दलों के धरना प्रदर्शन का बदलता स्वरूप।
समय के साथ ही विपक्षी दलों के द्वारा किए जा रहे विरोध के नाम पर धरना प्रदर्शन के स्वरूप भी अब बदलती हुई नजर आ रही है,डिंडोरी जिले में हुई घटना क्रम के बाद विरोध प्रदर्शन करने में अब नया स्वरूप जुड़ गया है।पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में हुई प्रदर्शन के पूरे घटनाक्रम को अगर देखा जाए तो प्रदर्शन मैं हुई घटनाक्रम को सही नहीं ठहराया जा सकता।अब सवाल यह उठ रहे हैं कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने अगर प्रदर्शन स्थल पर चाय बनया और लोगों को पिलाया, वहां तक सब ठीक था,लेकिन कलेक्ट्रेट में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने जाते वक्त भाजपा कार्यालय के सामने बैठे कुछ कार्यकर्ताओं को महिला कांग्रेसियों ने जबरदस्ती चाय पिलाने व सरकार को कोसने के लिए पहुंच गई, जिसे उचित नहीं ठहराया जा सकता,मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर भाजपा डिंडोरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत ने महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोषी साहू के खिलाफ एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले के बाद देर शाम महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी संतोषी साहू ने भी एसपी के नाम शिकायत पत्र सौंपकर जिला अध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्रता व जातिसूचक शब्दों के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।अब आगें पुलिस जांच के बाद ही मामला और स्पष्ट हो सकेगा।



