सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर पर लगा कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप

जबलपुर दर्पण । कोरोना कॉल में नकली रेमदेसिवीर में आरोपी रही सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर सोनिया खत्री के खिलाफ एक और मामला सामने आया है, इस बार अस्पताल के कर्मचारियों ने श्रम कार्यालय में शिकायत करते हुए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया की हम सिटी हॉस्पिटल के सारे स्टाफ (वेतन भोगी) हे हम लोग अपनी पहचान गुप्त रखना चाहते हे हमारी हॉस्पिटल की मैनेजर सोनिया खत्री हॉस्पिटल के सारे स्टाफ (वेतन भोगी) को मानसिक प्रतारणा देती है एवं आये दिन नौकरी से निकलने की धमकी देती है हम सब पिछले १०, १२,,, साल से हॉस्पिटल में सेवा दे रहे है। यह भी बताया-शिकायत में कहा गया की सोनिया खत्री का आपराधिक रिकॉर्ड भी हे यह वहीं सोनिआ खत्री है जिसने पेशेंट्स को कोविद के दौरान नकली इंजेक्शन लगाए थे और पेशेंट्स की मृत्यु हुई थी। बहरहाल शिकायत के आधार पर श्रम विभाग द्वारा जांच शुरू कर डी है।



