जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव की नामांकन रैली आज

जीतू पटवारी,उमंग सिंगार,लखन घनघोरिया,नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता रहेगें मौजूद

जबलपुर दर्पण/पाटन। जबलपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव अपना नामांकन जीतू पटवारी,उमंग सिंगार,लखन घनघोरिया,नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन,विक्रम सिंह,संजय यादव,रूपेंद्र पटेल सहित कांग्रेस कार्यताओं की मौजूदगी में दाखिल करने वाले है। पूर्व जनपद अध्यक्ष ठा.विक्रम सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव की नामांकन रैली 27 मार्च को प्रातः 10:00 बजे केसरवानी कालेज से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी जहां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,विधायक लखन घनघोरिया,नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन की उपस्थिति में श्री यादव अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पाटन विधान सभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस के शिवराम पटेल,संजय गुरू पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष पाटन, राजकिशोर पटेल संगठन मंत्री,संजय यादव,ब्रजभान यादव ब्लॉक अध्यक्ष,अनुज सिंह,मनीष पटेल,दुर्गेश पटेल,धीरज सिंह,अशोक पुरी सहित बड़ी संख्या में विधान सभा क्षेत्र के निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता केसरवानी कालेज के पास 10 बजे एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page