जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक है शिवाजी महाराज

जबलपुर दर्पण। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक थे उनकी दूरदर्शिता को हम अपनी प्रेरणा मानते हैं स्वराज की संकल्पना करने वाले छत्रपति शिवाजी भगवा ध्वजवाहक के रूप लोगों के आदर्श बनें और अपने बल पर उन्होंने मुगलों से लोहा लिया। वीरता की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज कुशल रणनीतिकार थे उनकी युद्धकला अद्भुत थी। मराठा साम्राज्य के संस्थापक और वीरयोद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता उनके चरणों में नमन करते हैं। इस अवसर पर योगेश विलोहा, जय रोहाणी, राहुल कपूर, अर्णव तिवारी, ईशान नायक, लीविश पटेल, शानू दुबे, गौरव मांझी, अनिकेत चौरसिया, आकाश गुप्ता, शुभम अरिहंत, अविनाश चमकेल, स्नेहिल पाठक, अनिकेत रावत, शरद विश्वकर्मा, अकील अहमद, किशन लालवानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page