भाजपा के मण्डल विस्तारकों का बूथ स्तर पर प्रवास हुआ शुरू

संगठन के विचार धारा से जोड़ने बूथ विस्तारकों की बैठक
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशन व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत व सभी मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में बूथ विस्तारक योजना का कार्य पूरे जिले के सभी मण्डलों में प्रारंभ हो चुका है। डिण्डौरी मण्डल मे जिला मंत्री व मण्डल विस्तारक अनुराग गुप्ता के द्वारा ग्राम केन्द्र पड़रिया मे जाकर बूथो पर प्रवास कर बूथ समिति का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि मण्डल उपाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर ने ग्राम धनुआसागर मे जाकर बूथ समिति का सत्यापित किया, वहीं अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती के द्वारा ग्राम छपरी मे बूथ समिति का सत्यापन कार्य किया गया है।भानपुर सेक्टर मे जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह मरावी, काशी जयसबाल एवं राजेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बूथों मे प्रवास कर सत्यापन कार्य किया। इसी प्रकार से चाॅदरानी मे जयसिंह सरैया, खाम्ही ग्राम केन्द्र मे पारसनाथ गोप के द्वारा बूथ समिति गठित किया गया। बजाग मण्डल मे मण्डल अध्यक्ष अश्वनी चैरसिया, जिला मंत्री राजेन्द्र दुबे बूथ विस्तारक दिलीप साहू के द्वारा ग्राम भानपुर मे बूथ समिति गठित की गई। मण्डल करंजिया मे मण्डल अध्यक्ष राजकुमार मोंगरे के द्वारा गोरखपुर ग्राम केन्द्र मे बूथ विस्तारको से बूथ समिति का सत्यापन कार्य का परिक्षण किया गया। शहपुरा के ग्राम केन्द्र झगरहटा मे एप्प विस्तारक रविकुमार झारिया के द्वारा झगरहटा मे पन्ना समिति बनाकर सूची तैयार की गई एवं ग्राम बरौदी मे सोशल मीडिया जिला सहप्रभारी टीकाराम झारिया एवं आई टी विधानसभा शहपुरा प्रभारी सत्यम के द्वारा बूथ समिति का अवलोकन किया गया।



