अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति पर मामला दर्ज,आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। श्रीमती शाहजहां मंसूरी उम्र 22 वर्ष निवासी आश्रम पिपरिया सिहोरा वर्तमान पता हरदुआ कला ने सिहोरा थाने में लिखित शिकायत की कि उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से शेख समीम के साथ हुआ था शादी के दौरान उसके पिता ने दान दहेज में लगभग 4 लाख रूपये खर्च किये थे शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज की मांग कर शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा एवं गाड़ी तथा 2 लाख रूपये की मांग करने लगा, लिखित शिकायत पर आरोपी पति के विरूद्ध धारा 498 ए भादवि एंव 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



