खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

साउंड स्पीकर लगाकर बेपरवाह लोगों को चेताया,कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से करें पालन

कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, शासन प्रशासन को मरीजों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराने में परेशानी हो रही है, हालांकि अधिकतर मरीज कोरोना वायरस से जंग जीतकर वापस अपने घर भी जा रहे हैं। जिला मुख्यालय में फैलते संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है, शहर के हर गली, मोहल्लों में पुलिस गस्त कर रही है,बिना काम के बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्ती से निपटना शुरू कर दी है। जिले में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस स्टाफ अपने दल बल के साथ दिन भर इधर-उधर गश्त करती नजर आ रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, थाना प्रभारी सीके सिरामे तथा यातायात प्रभारी राहुल तिवारी के साथ अन्य पुलिस बल द्वारा सख्ती दिखाते हुए फालतू बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस की सख्त मुहिम के बाद जिला मुख्यालय के कुछ क्षेत्रों के लोगों में दहशत का माहौल है।

कल शुक्रवार को पुलिस टीम की अगुवाई कर रहे एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि पूरे शहर में गस्त बढाई जा रही है और फालतू घूमने वालों को सख्त चेतावनी दी जा रही है। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों में पुलिस बल द्वारा सर्किल बनाते हुई जागरूकता संदेश दिया और लोगों को घरों में रहने की अपील करते हुए बेपरवाह लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page