खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

समाज की सेवा में शव वाहन समर्पित।


हसनी हुसैनी सोसायटी का आयोजन।

जबलपुर। पीड़ित मानवता के अनुसार सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और यही हर धर्म का मूल भी है कि हम एक दूसरे की मदद करें उसके बुरे वक्त में उसके साथ खड़े रहे उसका सहारा बने।
समाज में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो दूसरों की सहायता के लिए आगे आते और काम करते हैं इसी तरह वह लोग भी होते हैं जिन्हें मदद की जरूरत होती है।
हमेशा मानव सेवा में तत्पर रहने वाली हसनी हुसैनी सोसायटी ने एक बार फिर मानव सेवा की मिशाल पेश की है।
जबलपुर की हसनी हुसैनी सोसायटी के द्वारा सभी धर्मों और समाज के सभी वर्गों लिए निःशुल्क जनाजा (शव वाहन) का शुभारंभ किया गया है।
जिसमे मुफ्ती ए आज़म मध्यप्रदेश मौलाना हामिद मियां सिद्दीकी साहब और सैयद कौसर रब्बानी साहब किब्ला (खतीब-ए-एशिया) के द्वारा शव वाहन का शुभारंभ किया गया। वहीँ हसनी हुसैनी सोसायटी कार्यालय नया मोहल्ला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उल्माए इकराम और मस्जिदों के इमाम साहब लोगों ने शिरकत की। जहाँ देश प्रदेश और अपने शहर गंगा जमुना तहजीब कह जाने वाले शहर जबलपुर की खुशहाली तरक्की और कोरोना जैसी बीमारी से जल्दी निजात के लिए दुआ मांगी गई। वहीँ हसनी हुसैनी सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल ने बताया कि सोसायटी हमेशा अपनी मानव सेवा देते रहती है। हर गरीब मजलूम की मदद के लिए आगे रहती है, चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। उसकी सेवा के लिए सोसायटी के सदस्य हमेशा खड़े रहते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page