जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कटंगी पुलिस की कार्यवाही से ढाबा संचालकों में हड़कंप

अवैध शराब बेचने वाले ढाबा संचालक एवं अन्य आरोपी गिरफ्तार

पाटन संवाददाता। क्राइम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस के द्वारा ढाबा संचालक दो सगे भाइयों को अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।थाना कटंगी स्थित चौकी बेलखाडू में दिनांक 11-3-21 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटंगी रोड स्थित आशीर्वाद ढाबा एण्ड फैमली रेस्टोरेंट प्रांगण मे ढाबा संचालक पप्पू उर्फ अमित साहू एवं मनीष साहू दोनों भाई अवेैध रूप से शराब की पेटी रख कर शराब बेच रहे हैं पूर्व में जबलपुर दर्पण द्वारा लगातार खबर प्रकाशित की जा रही थी कि जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ढाबों पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। बेलखाडू पुलिस एवं क्राईम ब्राच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी आशीर्वाद ढाबा एण्ड फैमली रेस्टोरेंट प्रांगण में पप्पू साहू उर्फ अमित साहू उम्र 34 वर्ष एवं मनीष साहू उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी ग्राम झगरा के काउंटर के पीछे सीढी के नीचे तहखाना बनाकर लोहे का गेट लगाकर 8 कार्टून में 400 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब बेचने हेतु छिपाकर रखे मिले, दोनों से 400 पाव अंग्रेजी शराब एवं अवैध शराब बिक्री के 23 हजार 10 रूपये जप्त करते हुये धारा 34 (2), 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों भाइयों को अभिरक्षा में लेते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों का अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी कटंगी श्री राकेश तिवारी, उप निरीक्षक शिवमंगल सिंह, क्राईम ब्रांच के सहायक उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक आरक्षक बृजेंद्र कसाना, दीपक तिवारी, आरक्षक बीरबल, मोहित उपाध्याय, नितिन मिश्रा, नीरज तिवारी एवं थाना माढोताल के आरक्षक कपिल कौरव, ओम उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page