मध्य प्रदेश

कुर्मी समाज महिला प्रकोष्ठ के होली मिलन कार्यक्रम 14 को

मण्डला। कुर्मी समाज विकास परिषद मण्डला की महिला प्रकोष्ठ द्वारा विगत वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है।कुर्मी समाज की महिला पदाधिकारियों ने बताया कि होली पर्व पर मिलन समारोह समाज के सरदार बल्लभ भाई पटेल मंगल भवन बिंझिया में दिनांक 14 मार्च दिन शनिवार को समय दोपहर 2 बजे से आयोजित है। होली मिलन कार्यक्रम में कुर्मी समाज की महिलाएं सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम में रासायनिक रंगों का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। इको फ्रेंडली होली ही शालीनता के साथ खेली जाएगी।इस दौरान गीत संगीत और फाग भी गाया जाएगा। होली मिलन कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक सौहार्द्र, आपसी भाईचारा,अपनी पुरातन संस्कृति को सहेजकर रखने के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों को दरकिनार करके ,महिलासशक्तिकरण को बल देना है। कुर्मी समाज की महिलाएं कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम की सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी ऐसी अपेक्षा करते हुए इस आमंत्रण को स्वीकार कर महिला प्रकोष्ठ को अनुगृहीत करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page