जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सांसद जी एक दिन में पूरा किया 14 पंचायत प्रवास कार्यक्रम

सिहोरा। तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में सांसद राकेश सिंह और क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी ने दौरा किया । दौरा कार्यक्रम में वरनू ग्राम पंचायत, ऑलगोड़ा, रमखिरिया, अगरिया, टिकारिया, घुघरीकाला, प्रतापपुर, खितौला खंपरिया, सैलवारा, भंडरा, मझागवां, सरोली, नुंजी, फनवानी ग्राम पंचायतों में दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। दौरा के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुछ सड़कों का भूमि पूजन और कुछ सड़कों का लोकार्पण किया। सांसद जी अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जन समस्याओं का प्रतिवेदन लेकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का विश्वास दिलाया। और प्रशासनिक योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के बड़े पदाधिकारियों को एक साथ मिलजुल कर कार्य करने की बात कही। वही दौरा अंतर्गत ग्राम पंचायततों मैं दो लाख रंगमंच के लिए राशि देने की घोषणा किया। सांसद दौरा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा मोर,भाजपा जिला अध्यक्ष रानु तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज बघेल, जिला महामंत्री राजेश दाहिया, शिशिर पांडे, संजु पाठक, रामकृष्ण पटेल, आशुतोष रजक, अनुपम शराब, विनिता पटेल, सुनील जैन, राजैन्द्र पटेल, आदि दौरा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page