शासकीय महाकोशल महाविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के द्वारा सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से गणित दिवस को मनाया गया जिसमें स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. अरुण शुक्ल एवं एन.एस.एस छात्र इकाई से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवचन्द वल्के एवं छात्रा इकाई से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका साहू उपस्थित थे, जिन्होंने प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय समूहों का चयन किया- जिसमें प्रथम समूह पर निक्की विश्वकर्मा, अमन काछी, आकांक्षा कुशवाहा, सृष्टि सेन व द्वितीय समूह पर करन ठाकुर, प्रांजल गोल्हानी, शिवानी रजक एवं तृतीय समूह पर आरती मेहरा, दुर्गा ठाकुर, धीरेन्द्र सिंह खैरवार आदि ने हासिल किये और इन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के अलावा महिपाल सिंह धुर्वे,मोहम्मद कैफ खान,आकाश काछी, अंजली ठाकुर, स्मिता मरकाम, मधु उर्रेती ओर महाविद्यालय के समस्त एन.एस.एस वॉलिंटियर्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



