मध्य प्रदेशसतना दर्पण

रश्मि सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस आफ सोशल वेलफ़ेयर संघ ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

एसपी त्रिपाठी जिला सतना

सतना। ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा की गुना जिले के केंट थाना छेत्र के जगनपुर ग्राम में गरीब अनुसूचित जाति के किसानो पर पुलिस द्वारा बर्बर अत्याचार किये गये, लाठियों से मारा गया, लात पाँव घूसों से मारा गया , जो एक शर्मनाक घटना घटना है । साथ ही डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा की पुलिस प्रशासन को किस न्यायालय ने यह अधिकार दिया है की आप खुले आम गरीब दलित किसानो पर बेरहमी से अत्याचार करे। साथ ही अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि उक्त अत्याचार के विरोध में संघ के विधानसभा और ब्लॉक के सदसयों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया है । ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा की इस घटना में किसान राजू अहिरवार ने प्रसाशन को फसल काटने तक का समय देने का निवेदन किया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन एस.डी.एम , तहसीलदार , पटवारी , पुलिस ने किसान की एक ना सुनते हुए राजू अहिरवार व उसके परिवार की महिलाओं पर पुलिसकर्मीयों द्वारा लाठीचार्ज व बेरहमी से मारपीट की गयी । संघ के संगठन महासचिव रावेंद्र सिंह ने कहा की उक्त घटना सिर्फ़ गुना ज़िले की नहीं है , बल्कि पूरे प्रदेश और देश में मानवता को शर्मसार करती है । हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते है और गरीब दलित किसान पर हुए उक्त अमानवीय कृत्य के विरोध में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया है । आज पुतला दहन में में नागौदविधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव , चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष जयशंकर तिवारी , संगठन महासचिव रावेंद्र सिंह , ऊँचेहरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह , नाग़ोद ब्लॉक अध्यक्ष नितिन अग्रवाल , भूपेन्द्र सिंह , विपिन भारती , हेमंत सिंह , अजय विश्कर्मा , निरंजन सिंह पटेल , अमित यादव , लकी सिंह , दशरथ कचेर , प्रवीण सिंह , शिवम सिंह , सचिन तिवारी , वीरेंद्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह, बलवेंद्र सिंह, मान सिंह,दशरथ भारद्वाज, कृष्णा सिंह,अमित यादव,आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page