जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अखाड़ा कमेटी का लंगर ए आम 22 तारीख को

जबलपुर दर्पण। इस्लामिक नये साल मोहर्रम शरीफ का आगाज हो चुका है जहां जबलपुर शहर में इमाम ए अली मुकाम की नियाज (फातिहा) का एहतेमाम जगह जगह किया जाता है। वहीं 22 तारीख शनिवार को अब्दुल्ला उस्ताद अखाड़ा कमेटी नया मोहल्ला में लंगर ए आम का एहतेमाम किया गया है। कमेटी के सदस्यों ने बताया की शनिवार की सुबह 9 बजे मदरसे के बच्चे कुरानख्वानी में शिरकत करेंगे वहीं कुरानख्वानी के बाद लंगर तक़सीम किया जाएगा अब्दुल्ला उस्ताद अखाड़ा कमेटी नया मोहल्ला ने जबलपुर शहर के सभी लोगो से लंगर ए आम पर शिरकत करने की गुजारिश की है



