जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

यातायात पार्किंग व्यवस्था को लेकर सराफा व्यापारीयो ने महापौर को सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। सराफा बाजार में रोजाना लोडिंग वाहन दिन भर आते जाते हैं, जिसके कारण यहां दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है और अनियमित वाहन पार्किंग के कारण यातायात अवरुद्ध होता है। यहां पार्विंâग स्थल न होने से भी यहां आने वालें उपभोक्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण यहां का व्यापार बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। सराफा बाजार में एकमात्र सुलभ शौचालय सुनरहाई में गया हो रहा है। सराफा बाजार में एकमात्र सुलभ शौचालय सुनरहाई में गया प्रसाद के बाड़े के पीछे बना है जिसका टैंक खराब हो गया है एवं महिलाओं के लिए भी कोई सुविधा नहीं है और उसकी स्थिति भी ठीक नहीं है जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों ग्राहकों के अलावा बाहर से आने वालें व्यापारियों एवं ग्राहकों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आपसे पुराने बस स्टेंड में गोल्ड कल्स्टर बनाने के लिए चर्चा हुई थी, जिसको आप मूर्त रुप देने में सहयोग करें। सराफा बाजार की मुख्य समस्या मालवाहक वाहन जिन्हें पूर्णता प्रतिबंधित किया जाए।
दुकानों के सामने पार्किंग व्यवस्थित हो इसलिए सराफा मेनरोड सुनरहाई और नुनहाई दुकानों के सामने यातायात विभाग से मार्विंâग कराई जाए। सराफा बाजार में जो भी दुकानदार दुकान के बाहर अगल माल इत्यादि लगात हैं तो उसके ऊपर लगातार चालानी कार्रवाई की जाए, कैमरे ऑफ वीडियोग्राफी कराकर लगातार चालानी कार्रवाई होती रहे।
सराफा बाजार को मॉडल के रुप में जबलपुर में प्रस्तुत किए जाए, सराफा एसोसिएशन प्रशासन का तन मन धन से सहयोग करेगा और इस क्षेत्र में अगर कोई ठेले आदि लगते हैं तो उन पर अनुशासनात्मक कानूनी कार्रवाई की जाए।
सराफा बाजार में करीब 500 दुकानें हैं हर दुकान पर स्टाफ है जो दूर-दूर से आता है कम से कम स्टॉफ की पार्विंâग के लिए पार्विंâग की व्यवस्था कराई जाए जो सशुल्क हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page