उधारी चुकता करने गए युवक पर आमलेट बनाने वाले तवे से जानलेवा हमला कर आरोपी हुआ फरार

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बरही में उधारी देने गए युवक को रेट को लेकर उपजे विवाद पर गांव के ही अंडा बेचने वाले युवक ने आमलेट बनाने वाले तवे से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकारी अनुसार केहर सिंह लोधी पिता नवल सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में अंडा बेचने वाले तख्खू सिंह लोधी की दुकान जो गांव के स्कूल के पास है वहा से दो दिन पहले 10 अंडे उधार लेकर गया था जिसके पैसे देने दिनांक 19-10-22 की शाम 7-15 बजे तख्खू सिंह की दुकान पर गया था और 100 का नोट देकर 70 रु काट कर 30 रु वापिस करने का बोला तख्खू सिंह बोला कि अण्डे 140 रूपये होते हैं तो उसने कहा कि एक अण्डा 7 रूपये का हुआ तो 10 अंडे 70 रूपये होते हैं। और 14 रु प्रति अंडे का रेट से तो कही भी नहीं बिकता है। इसी बात पर तख्खू सिंह लोधी उसके साथ गाली गलौज करने लगा उसने गालियां देने से मना किया तो तख्खू ने दुकान में आमलेट बनाने वाले तवा से हमलाकर सिर एवं घुटने में चोट पहुँचा दी उसके भाई
राजेश एवं गांव के अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो तख्खू सिंह लोधी जान से मारने की धमकी दिया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



