खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नरेन्द्र मोदी के 71 वे जन्मदिन पर बगदरी धाम में भंडारे का आयोजन

जबलपुर दर्पण पाटन नगर संवाददाता। मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्म दिवस सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। पाटन नगर भाजापा के द्वारा भी श्री मोदी के जन्म दिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जगह जगह वृक्षारोपण एवं मंदिरों में हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सभी मंडलों के मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन सुनिश्चित किया गया था इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी पाटन के भाजापा नेता बलराम यादव द्वारा बगदरी धाम पाटन में हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोग शामिल हुए एवं संतों के सानिध्य में श्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में हवन पूजन कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के दुर्गेश बर्मन पप्पू बर्मन केतन यादव हिमांशु यादव अतुल दुबे दीपक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page