मध्य प्रदेशसतना दर्पण
बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को बोर्ड परीक्षा फीस वापस करने को लेकर लिखा पत्र।

मैहर। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की छात्रों को फीस वापस करने को लेकर लिखा पत्र।पत्र में नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह।10वीं और 12वीं की परीक्षा ना होने से बोर्ड पर नहीं आया है कोई भार उत्तर पुस्तिकाओं की भी नहीं पड़ी है जरूरत।गरीब और मध्यम वर्ग के लाखों छात्रों ने जमा की है परीक्षा की फीस ।कोरोना काल में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए वापस की जाए परीक्षा फीस। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छात्र हित में माध्यमिक शिक्षा मंडल को निर्देश देकर परीक्षा फीस वापस करने का निर्देश देने की कृपा करें।



