जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गंदगी करने वाले के खिलाफ नगर निगम का वसूली अभियान

16 संभागों में 119 लोगों के कटे चालान : वसूला गया 25 हजार 6 सौ 10 रूपये का जुर्माना

जबलपुर। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा शहर भर में, गंदगी करने वाले, बिना मास्क लगाए घूमने वाले नागरिकों और अमानक पॉलीथिन विक्रय करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने नगर निगम द्वारा अब लगातार गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की जा रही है। इसके साथ साथ कोविड-19 के संक्रमण से बचने संबंधी जारी नियमों के विपरीत कार्य करने वाले लोगों और दुकानदारों के विरूद्ध भी नगर निगम कार्रवाई तेज कर दी है।

निगमायुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी फैलाने वाले 22 नागरिकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई कर 13 हजार 3 सौ 30  रूपये, बिना मास्क लगाए घूमने वाले 88 के विरूद्ध चालानी कार्रवाई कर 5 हजार 2 सौ 80 रूपये, मलवा 1 के विरूद्ध चालानी कार्रवाई कर 3 हजार रूपये, एवं अतिक्रमण करने वाले 7 के विरूद्ध चालानी कार्रवाई कर 1 हजार रूपये वसूले गए कुल 119 दुकानदारों और नागरिकों के चालान काटे गए तथा 25 हजार 6 सौ 10 रुपये से अधिक जुर्माने के रूप में वसूली कर निगम खजाने में जमा करवाई गई। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। संभाग क्रमांक 1 से लेकर संभाग क्रमांक 16 के अंतर्गत गंदगी फैलाने तथा अमानक प्रकार की पॉलिथीन बेचने के साथ-साथ बिना मास्क लगाए घूमने के विरूद्ध स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शहर भर में चालानी कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page