खास खबरजबलपुर दर्पणतीज-त्यौहार-व्रतमध्य प्रदेश

माँ नर्मदा गौ-कुंभ में आठवें दिन भी श्रृद्धालुओं की भीड़

जबलपुर। पुण्य सलिला मां नर्मदा के तट पावन गीताधाम, ग्वारीघाट में आयोजित माँ नर्मदा गौ-कुंभ में गत दिवस आठवें दिन भी श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। कुंभ स्थल पर सुबह से ही संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे।
माँ नर्मदा गौ-कुंभ स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की तारीफ यहां पहुंचने वाले प्राय: हर व्यक्ति द्वारा की गई। नर्मदा गौ-कुंभ को भविष्य में अधिक व्यापक बनाया जायेगा।माननीय कमलनाथ जी की सरकार माँ नर्मदा कुंभ के आयोजन को वार्षिक कैलेंडर में शामिल कर रही है। ये जबलपुर के लिये बड़ी उपलब्धि होगी। माननीय कमलनाथ जी की सरकार पूरी दुनिया को दिखायेगी नर्मदा गौ-कुंभ का गौरव। इस दौरान डीआईजी पुलिस मनोहर वर्मा, कलेक्टर भरत यादव, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, निगम आयुक्त आशीष कुमार, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित एवं संदीप जीआर तथा स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page