करीना कपूर खान द्वारा किया गया बाइबिल शब्द का दुरुपयोग।

करीना कपूर द्वारा किया गया बाइबिल शब्द का दुरुपयोग।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा गया आरोप।
जबलपुर। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले ऐसे लोग, जिनकी लोकप्रियता लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। अगर कुछ ऐसे करते हैं, जिनसे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। क्योंकि समाज में ऐसे लोगों के आचरण का, अनुसरण भी किया जाता है। इसलिए बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान के द्वारा, ईसाई धर्म के पवित्र धर्म ग्रंथ, बाइबल के नाम को, अपनी किताब के मुखपृष्ठ पर इस्तेमाल करना आपत्तिजनक है।
इस आशय की शिकायत लेकर, क्रिस्टोफर एंटोनी और उनके साथ वकीलों का एक समूह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में,जन सुनवाई के दौरान पहुंचा। इस विषय में उन्होंने रिपोर्ट लिखवाई, की फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान। जो कि सैफ अली खान की पत्नी है, के द्वारा बांद्रा स्थित सद्गुरु शरण अपार्टमेंट में, करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल नाम की पुस्तक, समाज के सामने प्रस्तुत की गई। और इस पुस्तक के विक्रय हेतु प्रचार,प्रसार किया जा रहा है। बाइबल ईसाई धर्म की पवित्र पुस्तक का नाम है, और उनके नाम का जानबूझकर इस्तेमाल किया जा रहा है। आगामी 10 अगस्त से इस विवादित पुस्तक को, बाजार में उतारा जा रहा है। उनके इस काम से शिकायत कर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही सारे ईसाई समाज में भी, आक्रोश है। इस विषय में 30 जुलाई को, ओमती थाने में लिखित में शिकायत दी गई थी। किंतु अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। इस मामले में करीना कपूर खान के विरुद्ध,उचित कार्रवाई करते हुए पुलिस रिपोर्ट दर्ज करें। ताकि लोगों की धार्मिक भावनाएं और ज्यादा हद ना हो।



