मध्य प्रदेशसतना दर्पण

राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल करेंगे सोन जल कलश पदयात्रा का करेंगे शुभारंभ

जबलपुर दर्पण सतना। मध्य प्रदेश पिछड़ावर्ग कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल सोमवार 28 फरवरी को रीवा-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस से प्रातः 9 बजे रेल्वे स्टेशन पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे यहां सर्किट हाउस में आम जनमानस से मुलाकात के बाद सेवा दल द्वारा 28 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित सोन जल कलश पदयात्रा का शुभारंभ भरजुना देवी माता के प्रांगण से करेंगे। यह जानकारी पिछड़ावर्ग कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष गेंदलाल भाई पटेल ने यहां जारी विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति में पार्टी के सभी पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर रेल्वे स्टेशन पहुंच प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल का स्वागत करने की अपील की गई है। साथ ही, सोन कलश पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page