जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शिविर मैं 13 विभाग एवं 33 योजनाओं पर प्रशासन ने दी जानकारी

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा जनपद के अंतर्गत कूम्ही सतधारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि रश्मि मनेंद्र अघनोत्री, विशिष्ट अतिथि दीपक तिवारी भारतीय किसान संघ अध्यक्ष सुरेश पटेल की उपस्थिति में यह शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशान की योजना जैसे राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आवास, सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग, पशुपालन, सहकारिता, कृषि विभाग, मछुआ कल्याण योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्राम वासियों के करीब 200 फार्म जमा कराए गए। शिविर आयोजन में 13 विभाग और 33 योजनाओं की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दी गई। इस शिविर आयोजन में जनपद सदस्य सुषमा हरप्रसाद राय, कूम्ही सरपंच मोहन मिश्रा, गजेंद्र दीक्षित, जय कुमार पांडे, सदन सोनी, सुनील जैन, अशोक पांडे, मूलचंद तिवारी, सनमत जैन, मोहन तिवारी, विमल गुमास्ता, रामसेवक यादव ,कमलेश मिश्रा, आनंद मोहन दहिया ,एडीओ उमेश तन्तुवाय,बीएम यादव, रुचि जगदीप सुपरवाइजर, विक्रम सेंगर पटवारी,सचिव सुशील पटेल, सौरभ खान, कंचन तिवारी आदि शिविर मैं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page