अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला महिला का शव

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा।सिहोरा खितौला रेलवे ट्रैक के बीच में 43 वर्षीय महिला की सुबह सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस घटना की जानकारी जैसे ही खितौला थाना को लगी तत्काल सिहोरा पुलिस स्टाफ घटना का संज्ञान लेते हुए महिला का शव पीएम के लिये शासकीय हॉस्पिटल सिहोरा भेजा गया एवं पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक महिला की पहचान ग्राम बोडी सगोड़ी निवासी गणेश प्रसाद पटेल की पत्नी मनु पटेल के नाम पर की गई। घटना किन कारणों से हुई हैं जांच के बाद ही पता चलेगा,फिलहाल मृत महिला का पोस्टमार्टम होंने के बाद शव परिवार वालों को सौप दिया है ।



