डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत नरिया में गलीप्लग निर्माण कार्य में फर्जी बिल लगाकर निकाली गई राशि

  • डिंडोरी जनपद अंतर्गत नरिया ग्राम पंचायत का मामला

डिंडोरी/शाहपुर। एक तरफ शासन द्वारा कोरोना महामारी के बीच श्रमिक मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया उपलब्ध करवाने पर जोर दे रही है तो वही दूसरी ओर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार शासन की मंशा पर पानी फेर थी नजर आ रहे हैं। ताजा मामला डिंडोरी जनपद अंतर्गत नरिया ग्राम पंचायत के पोशक ग्राम बरबसपुर में सामने आया है, जहां गलीप्लेग निर्माण कार्य मैं फर्जी ट्रैक्टरों के बिल लगाकर राशियों का आहरण मनमानी पूर्वक कर लिया गया। जिससे स्थानीय स्तर पर प्रवासी मजदूरों को रोजगार गारंटी के तहत काम नहीं मिल पा रहा,स्थानीय लोगों की माने तो पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा आए दिन निर्माण कार्यों में मनमानी भर्ती जाती है,बिना निर्माण कार्य करवाए ही राशियों का हरण कर लिया जाता है। ग्रामीणों ने जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

  • दो लाख रुपए का फर्जी बिल लगाकर निकाली राशि। जनपद डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नरिया के पोशक ग्राम बरबसपुर में गलीप्लेग का निर्माण कर करवाया गया, जिसमें नाम मात्र के मजदूरों को लगाकर दो लाख रुपए की फर्जी बिल से राशि आहरण कर ली गई। आरोप लगाया गया कि बोल्डर सप्लाई के फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये आहरण कर लिये गया, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बताया गया कि पंचायत द्वारा आए दिन मनमानी करने के मामले सामने आते ही रहते हैं, लेकिन कार्यवाही ना होने से जिम्मेदारों के हौसले बुलंद है। स्थानीय लोगों ने जांच कराकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page