राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़ विजयादशमी पावन पर्व के उपलक्ष में दिनांक 20/10/ 2021 को खंड पुष्पराजगढ़ द्वारा मुख्यालय राजेंद्रग्राम में पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग एक सैकड़ा स्वयंसेवक सम्मिलित रहे पथ संचलन कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों का सरस्वती शिशु मंदिर राजेंद्रग्राम में एकत्रीकरण किया गया जहां पर परम पूज्य भगवा ध्वज को प्रणाम कर पथ संचलन किया गया। पथ संचलन बस स्टैंड से होकर शाला विकास मार्केट होते हुए न्यायालय से होते हुए उर्मिला कॉलोनी तथा वापसी रीवा अमरकंटक मुख्य मार्ग होते हुए मुख्य बाजार होकर समापन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। पथ संचलन कार्यक्रम के पश्चात मुख्य वक्ता डॉ नागेंद्र सिंह ने अपने बौद्धिक मे कहा कि विजयादशमी पावन पर्व के उपलक्ष में आज हम यहां पर पथ संचलन का कार्यक्रम कर रहे हैं विजयादशमी को सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी तभी से हम इस परंपरा को विजय के रूप में मनाते आ रहे हैं उन्होंने कहा हिंदू समाज जब संगठित होगा तभी भारत माता को परम वैभव प्राप्त होगा। संघ परम पूज्य भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर एक स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रहा है हिंदू समाज को जातियों में विभाजित कर हमें अलग करने का षड्यंत्र भी रचा जा रहा है जबकि हिंदू समाज में जाति व्यवस्था थी ही नहीं यह सब अंग्रेजों की देन है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सभी एक समान है यहां जाती पाती का भेदभाव नहीं होता है हम सभी हिंदू हैं और एक स्वयंसेवक के रूप में हमें जाना जाता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता भाव के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा हैं ।संघ के 84 अनुषांगिक संगठन है जो देश के लिए समाज के लिए बिना भेदभाव के कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं तथा भारत माता को परम वैभव की ओर ले जा रहे हैं।



