माँ मनसा देवी को बंग समाज ने पुष्पांजलि अर्पित की

जबलपुर दर्पण। ऑर्डिनेटर सुजीत बैनर्जी ने बताया कि बंग पंचाग अनुसार जबलपुर की एक मात्र श्री श्री माँ मनसा देवी की पूजा विजय नगर, स्थित शाही बारातघर में पंडित गोपाल मिश्र द्वारा प्रात: 10 बजे से शुक्रवार 18 अगस्त को विधिवत संपन्न हुई, पूजा में तापोस दत्ता श्रीमति अनुभा राय ने सहयोग प्रदान किया, पूजा पश्चात पुष्पांजली, आरती, भोग बलिदान एवं हवन के पश्चात प्रथम प्रहर की पूजा संपन्न हुई, प्रसाद वितरण में सुबीर राय, कुमारी रोशनी राय, मानस देव, सुजय घोष, शर्मिला चक्रवर्ती एवं गौरी बैनर्जी आदि ने सहयोग प्रदान किया, दोपहर भंडारे में कमलेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष नगर निगम का विशेष सहयोग रहा, द्वितीय प्रहर की पूजा सायंकाल 7 बजे संध्या आरती के साथ प्रारंभ होगी तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अपर्णा कवि चक्रवर्ती एवं शर्मिला पाल कार्यक्रम संपन्न कराएगी, कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना का भी आगमन हुआ,
कार्यक्रम को संपन्न बनाने में तापोस चक्रवर्ती, बीएन राय, पी.के.देव, एसबी पाल, निहार रंजन मुखर्जी, सुनील राय, एमएल हाजरा, आलोक बोस, एसके गोस्वामी, आशीष कवि चक्रवर्ती का विशेष सहयोग रहा, मूर्तिकार कलकत्ते के तारोक पाल है, अध्यक्ष आशीष कुमार चक्रवर्ती ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साधुवाद दिया, शनिवार 19 अगस्त प्रात: 10 बजे विसर्जन यात्रा विजय नगर से गौरीघाट के लिए प्रस्थान करेगी ।



