कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

नकली आयल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही

कटनी दर्पण।  कटनी जिले की समस्त थाने की पुलिस ने शुक्रवार को नकली इंजन ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री व बिक्री करने वाले ठिकानों पर एक साथ छापे मारे कार्यवाही करते हुए लाखो रुपए के नकली ऑयल पकड़ा है। यह नकली ऑयल कटनी जिले के साथ,साथ आसपास के कई जिले मे उमरिया, शहडोल, सतना व आस पास के इलाकों में असली कंपनी का रैपर लगा कर नकली आयल की सप्लाई कि जा रही थी।
वही कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर के जालपा वॉर्ड स्थित राज लक्ष्मी ट्रेडर्स और माँ दुर्गा ऑटो पार्ट्स से बड़ी मात्रा में नकली ऑयल को असली कॉपनी के रैपर लगा कर लम्बे समय से बिक्री हो रही है। जिस सूचना पर शुक्रवार को जिले की थाना कोतवाली, थाना माधवनगर ,थाना कुठला , समेत थाना बड़वारा पुलिस ने इन दो ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही करते हुए लागभग 3 हज़ार लीटर नकली ऑयल जब्त कर संचालकों को गिरफ्तार कर जालपा वॉर्ड स्थित राज लक्ष्मी ट्रेडर्स के संचालक के घर पर भी इस नकली इंजन आयल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही करते हुए लाखो रुपए का नकली लूज़ इंजन ऑयल जब्त कर फैक्ट्री की सील कर दिया गया है । कोतवाली पुलिस ने यह भी बताया कि ओरिजिनल कंपनी के संचालकों को इसकी सूचना दी जाएगी और इसके बाद आगे कि कार्यवाहि की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page