जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केन्द्रीय जेल में परिरूद्ध बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर

जबलपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मान्नीय श्री शरद भामकर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी, अधिवक्ता श्री मो. शाहिद, मध्यस्थ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं विधि-इंटर्न छात्र छात्रओं की उपस्थिति में आज दिनांक 22.01.2021 को बंदियों के हितार्थ केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन कोविड-19 महामारी के मार्गदर्शी सिद्धांतो का पालन करते हुए किया गया। शिविर में मान्नीय सचिव महोदय श्री शरद भामकर द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की पृष्ठभूमि एवं इसकी कार्यविधि के बारे में जानकारी दी गई। मध्यस्थ श्री मो. शाहिद द्वारा बंदियों को बताया गया कि यदि उनके परिवार के किसी सदस्य का कोई राजस्व या अन्य मामाल न्यायालय में विचाराधीन हो तो वे तहसील स्तर पर तहसील विधिक सेवा समिति के माध्यम से मामला निपटा सकते हैं। विधि अधिकारी श्री अशोक सिंह द्वारा विधि इंटर्न छा-छात्राओं को जेल संचालन की कार्यविधि तथा बंदियों की श्रेणियों की जानकारी दी गई। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी द्वारा बंदियों की समस्याएॅं सुनी गई। शिविर में वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्री रामदास उमाडे एवं जेल के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपथित रहे, शिविर में मंच का संचालन सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती रूपाली मिश्रा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page